spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutशीघ्र ही मेरठ स्वच्छता के पायदान में सबसे ऊपर नजर आएगा: धर्मपाल...

शीघ्र ही मेरठ स्वच्छता के पायदान में सबसे ऊपर नजर आएगा: धर्मपाल सिंह

-

  • शहर के कूड़े से बनाएंगे सोना: धर्मपाल सिंह
  • प्रभारी मंत्री कुटिया पर पहुंचे चाय पीने, मीडिया से वार्ता में कही बात

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि शहर में कूड़े की समस्या सबसे ज्यादा है। लेकिन अब शीघ्र ही मेरठ देश का ऐसा शहर बनने जा रहा है, जिसमें कूड़े से सोना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मेरठ स्वच्छता के पायदान में सबसे ऊपर नजर आएगा।

सोमवार को एसएसपी आवास के स्थित कुटिया पर भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ चाय पीने पहुंचे प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने आमजन से मुलाकात के बीच मीडिया से बात की।

उन्होंने कहा कि नगर निगम अधिकारियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर की सफाई को लेकर पूरी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई है। लोहियानगर सहित जहां भी कूड़े के पहाड़ हैं, उन सभी को शीघ्र न केवल साफ किया जाएगा, बल्कि इस कूड़े का तेजी से निस्तारण भी कराया जाएगा। इससे निगम की आमदनी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि शहर में इस बार जलभराव न हो और सड़कें भी टूटी हुई न हों, इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्ती से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

इस दौरान उनके साथ एमएलसी अश्वनी त्यागी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, सिवालखास विधायक गुलाम मौहम्मद, पूर्व पार्षद ललित नागदेव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्की तनेजा आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts