spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: शहर में गंदगी को लेकर नगर आयुक्त से मिले व्यापारी

मेरठ: शहर में गंदगी को लेकर नगर आयुक्त से मिले व्यापारी

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार पंडल के अध्यक्ष पं. आशु शर्मा के नेतृत्व में व्यापारी नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त से मुलाकात कर महानगर में चारो तरफ व्याप्त गंदगी को लेकर नाराजगी जताई।

आशु शर्मा ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों की गैर जिम्मेदारी के चलते शहर के बाजारों की स्थिति दयनीय है, जरा सी बरसात में नालों का गंदा पानी दुकानों में भर जाता है। नगर निगम के कर्मचारी बाजारों में साफ सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं करते। जिसके कारण बाजार में गंदगी का ढेर लग जाता हैं। सड़कों में गड्ढे हैं, बरसात में पानी भर जाने के कारण व्यापारी गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने तथा हाउस टैक्स में नाम चढ़ाने तथा कम करने के नाम पर नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पं. आशु शर्मा ने हाउस टैक्स का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जीआईएस सर्वे के आधार पर नगर निगम के द्वारा जो नोटिस भेजे जा रहे हैं, व्यापार मंडल उसका विरोध करता है। नगर निगम के द्वारा जल्द ही नोटिस भेजने बंद नहीं किया, तो व्यापार मंडल सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं आणु शर्मा ने आरोप लगाया कि नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी व्यापारियों का शोषण करने पर तुले हैं । अतिक्रमण हटाने के नाम पर अधिकारी प्रवर्तन दल की टीम को लेकर, बिना किसी पूर्व सूचना के बाजारों में पहुंचकर गुंडई
करते हैं। जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उपरोक्त सभी समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया गया। चेतावनी दी गई कि अगर जल्दी सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो व्यापार मंडल हजारों की संख्या में व्यापारियों के साथ नगर निगम से आर-पार पर को लड़ाई लड़ने का काम करेगा।

इस दौरान सुमरसिंह थार, सरताजा गाजी, विजय ओबराए, विजय राठी, सारिक मंसूर , संजय शर्मा, इनाम अंसारी, ललित चौहान, अशोक शर्मा, सन्नी गुप्ता, हाजी आसिफ तुफैल अहमद, सौरभ रस्तोगी, सचिन भगवाल आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts