Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: संदिग्ध परिस्थितियों में तीन छात्र लापता, तलाश में जुटे परिजन

मेरठ: संदिग्ध परिस्थितियों में तीन छात्र लापता, तलाश में जुटे परिजन

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र की जय भीम नगर कॉलोनी से मंगलवार की शाम करीब 5 बजे घर से खेलने की बात कहकर निकले तीन बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। अचानक लापता हुए बच्चों को परिजनों और ग्रामीणों ने काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए छात्रों की बरामदगी की मांग की है।

थाना भावनपुर की जयभीमनगर कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र मयंक कक्षा 9 का छात्र है। वह अपने दोस्त अंशुमन और कक्षा 6 में पढ़ने वाले 12 वर्षीय विराट के साथ खेलने की बात कह कर मंगलवार की शाम 5 बजे गया था। इसके बाद से तीनों छात्र वापस नहीं लौटे। जिनकी काफी तलाश की गई। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।

वहीं, बुधवार की सुबह परिजन थाने पहुंचे और तहरीर देते हुए बच्चों की बारामगी की मांग की है। वही इस बात की सूचना मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी के आधार पर गायब हुए तीनों छात्रों को जल्द ही तलाश करने की बात कह रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts