HomeCRIME NEWSमेरठ: इस्लामाबाद में ताबड़तोड़ गोलियों से मची भगदड़, आरोपियों की तलाश में...

मेरठ: इस्लामाबाद में ताबड़तोड़ गोलियों से मची भगदड़, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के बुनकर नगर के रहने वाले युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर क्षेत्र को दहला दिया। जिसके बाद क्षेत्र में भगदड़ मच गई और दुकानों के शटर गिरने लगे। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वहीं आरोपी गोली चलाने के दौरान निकट के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मामला सोमवार की दोपहर का है लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के बुनकर नगर के रहने वाले फैजान पुत्र अय्यूब ने पीर वाली गली स्थित अपने मकान के सामने गोली चला दी। उसके बाद आरोपी और उसका दोस्त ताबड़तोड़ गोलियां चलाता हुआ निकट के रहने वाले इरफान पुत्र बाबू के घर पर पहुंचा। जहां आरोपी फैजान और उसके दोस्त ने ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरू कर दी।

गोलियों की आवाज सुनकर क्षेत्र में भगदड़ मच गई, गोली चलाने के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts