Homeउत्तर प्रदेशMeerutखोये मोबाइल पाकर खिल उठे चेहरे, कहा- थैंक यू मेरठ पुलिस....

खोये मोबाइल पाकर खिल उठे चेहरे, कहा- थैंक यू मेरठ पुलिस….

-

  • सर्विलांस सेल ने 24 लाख कीमत के 110 खोये हुए मोबाइल ढूंढकर उनके मालिकों को लौटाये।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। साइबर सेल ने उन मोबाइल धारकों की जिंदगी में फिर से खुशियां लौटा दी जिनके मोबाइल खो गए थे। पुलिस ने ऐसे 110 मोबाइलों को बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिया है। जिनको पाकर मोबाइल मालिकों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा- थैंक यू मेरठ पुलिस।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर खोये हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिये अभियान चलाया गया था। गुमशुदा मोबाईलों की बरामदगी के लिये सर्विलांस सेल द्वारा विभिन्न कम्पनियों के कुल 110 मल्टीमीडिया मोबाईल फोन मेरठ तथा अन्य जनपदों से बरामद किये गये।

 

 

बरामद मोबाइलों में वीवो 19, ओपो 21, रियलमी 15, रेडमी 21, सेमसंग 14, मोटोरोला कम्पनी 02, वनप्लस 04, आईटेल 01, माईक्रोमेक्स 1, इनफिनिक्स 03, आईकू 02, टेक्नो 04 और पोको कंपनी के 03 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को दिये गए।

मोबाइल मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। अधिकांश लोगोें का कहना था कि उनको विश्वास भी नहीं था कि उनको गुम हुआ मोबाइल कभी मिल पाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts