spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, February 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: पुलिस के सामने ही सवारियां भरते दिखे टेंपो चालक

मेरठ: पुलिस के सामने ही सवारियां भरते दिखे टेंपो चालक

-

– व्यापारियों की शिकायत के बावजूद बेगमपुल में नियमों की खुलेआम अनदेखी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बेगम पुल मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। 5 फरवरी की सुबह करीब 10:45 बजे सेठ ऊन चौराहे के पास पुलिस की मौजूदगी के बावजूद टेंपो चालकों ने सवारियां भरना जारी रखा।

 

 

मौके पर पुलिस ने एक टेंपो की फोटो ली और उसकी सवारियां उतरवाईं, लेकिन कुछ ही देर बाद उसी टेंपो चालक ने वहीं खड़े होकर दोबारा सवारियां भर लीं और चला गया। बताया जा रहा है कि पास ही एक दरोगा और दो सिपाही मौजूद थे, जो टेंपो मालिक से बातचीत करते रहे।

इस स्थिति से बाजार के व्यापारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हो रही है। बेगम पुल व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने जिलाधिकारी और एसएसपी को शिकायत भेजकर कहा है कि ई-रिक्शा और टेंपो चालकों में पुलिस का डर खत्म हो चुका है।

व्यापारियों ने मांग की है कि बेगम पुल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को जल्द सुधारा जाए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts