spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: नये साल में होगा श्री अग्रसेन मंदिर का उद्घाटन

मेरठ: नये साल में होगा श्री अग्रसेन मंदिर का उद्घाटन

-

श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बुधवार को श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने एलेक्जेंडर क्लब में प्रेसवार्ता की। इस दौरान महामंत्री गिरीश कुमार बंसल ने बताया कि श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट दिन प्रतिदिन प्रगति की ओर है। मन्दिर निर्माण कार्य प्रगति पर है इसके साथ-साथ ट्रस्ट समाज हित में एक महत्वपूर्ण कार्य कराना निश्चित किया है।

 

 

 

चिकित्सालय के साथ एक डायलिसिस सेंटर की स्थापना करायेगा। जिसमें निर्धनों को डायलिसिस की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करायेगा। उन्होंने कहा कि, ट्रस्ट का कार्य क्षेत्र और समाज को जोड़ने का कार्य करने के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ईकाई गठित करेगा, इस कार्य को प्रदेश स्तर पर जोडने के लिए प्रदेश ईकाई का गठन करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा (प्रदेश संयोजक उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ, भाजपा) को मनोनीत किया गया। प्रदेश ईकाई का कार्य करने की जिम्मेदारी विनीत अग्रवाल शारदा को सौंपी गई है।

 

 

अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि समाजिक सेवा में ट्रस्ट निरन्तर कार्य करते हुए भविष्य की तैयारी में जुटा हुआ है। मन्दिर निर्माण तीव्र गति से हो रहा है। हमारा लक्ष्य है कि वर्ष 2026 में मन्दिर का उद्घाटन कराया जाये। ट्रस्ट द्वारा मकर संक्राति के अवसर पर श्री अग्रसेन धाम में यज्ञ और भण्डारे की व्यवस्था की जायेगी और हनुमान जयन्ती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कराया जायेगा। ट्रस्ट परिवार में निरन्तर सदस्यों की संख्या बढ़ रही है, जिससे सभी कार्य समय से सम्पन्न हो रहें है। इस गति से कार्य करते हुए चिकित्सालय का निर्माण कराकर सेवार्थ चिकित्सा की सुविधा दी जायेगी।

 

 

 

विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि ट्रस्ट पदाधिकारियों ने जो विश्वास मुझ पर किया है। मैं पूर्ण निष्ठा के साथ इस कार्य को करते हुए प्रदेश में श्री अग्रसेन धाम में समाज को जोड़कर वंचितो की सेवा का कार्य किया जायेगा ट्रस्ट का कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण भारत है। प्रदेश की इकाई के साथ-साथ अन्य प्रदेशो में भी इस कार्य को बढ़ाया जायेगा। श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारीयों ने विनीत शारदा को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बड़ी माला, शाल, व पगडी पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

महामन्त्री गिरीश कुमार बंसल ने बताया कि ट्रस्ट की कार्यकारिणी में विनीत अग्रवाल शारदा को उपाध्यक्ष व अश्वनि गुप्ता जेसन्स को मंत्री मनोनीत किया है। सदस्य कार्यकारिणी में अरूण अग्रवाल, मुकेश कुमार, राजीव मित्तल, दीपक गुप्ता, राकेश प्रकाश अग्रवाल, पुष्कर अग्रवाल, राजेश गोयल को शामिल किया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts