Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: फर्जी मुकदमों और वसूली के खिलाफ प्रदर्शन

मेरठ: फर्जी मुकदमों और वसूली के खिलाफ प्रदर्शन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। फर्जी मुकदमे दर्ज कर और झूठी शिकायतों के जरिए लोगों से अवैध वसूली किए जाने के मामलों को लेकर शिवसेना (उद्धव) ने पुलिस प्रशासन से कड़ा कदम उठाने की मांग की है। संगठन ने बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि कुछ लोग स्थानीय पुलिसकर्मियों की मदद से एंटी-रोमियो स्क्वॉड और झूठी शिकायतों का सहारा लेकर लोगों को फंसाते हैं और बाद में उनसे धन की वसूली करते हैं।

कहा कि यदि कोई युवक किसी युवती से बातचीत करता है या राह चलते दिख जाता है, तो उस पर छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाकर दबाव बनाया जाता है। इसके बाद आरोपी व्यक्ति को पुलिस थाने तक खींचा जाता है और फिर डराकर भारी भरकम रकम वसूली जाती है।

संगठन का कहना है कि ऐसे फर्जी मुकदमों से समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो रहा है। निर्दोष लोग परेशान हो रहे हैं । यही नहीं, कई मामलों में इन लोगों द्वारा नाबालिग लड़कियों को आगे कर ब्लैकमेलिंग तक की जाती है।

शिवसेना इकाई ने मांग की है कि ऐसे फर्जी मुकदमे दर्ज करने वालों और अवैध वसूली में शामिल दबंगों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts