Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut Pollution: 404 एक्यूआई के साथ जहरीली हुई हवा

Meerut Pollution: 404 एक्यूआई के साथ जहरीली हुई हवा

-

– सांस लेना भी हुआ दूभर, सुबह उठते ही आंखों में होती है जलन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर का एक्यूआई दिन निकलते ही 400 के पार पहुंच गया। हवा में घुल रहे डस्ट पार्टिकल के कारण सांस लेना दूभर हो गया। वहीं रात का पारा गिरने से ठंड का अहसास बढ़ गया है। अभी बारिश के कोई आसार नहीं हैं। शहर में प्रदूषण को रोकने के लिए किया जा रहे दावे फेल साबित होते दिखाई दे रहे हैं। पिछले 20 दिन से प्रदूषण में गिरावट न आने के चलते लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मंगलवार सुबह सबसे ज्यादा प्रदूषित पल्लवपुरम क्षेत्र रहा, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 404 दर्ज किया गया। जो कि बहुत खतरनाक श्रेणी में आता है।

एनसीआर में अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार की शुरूआत खराब रही। सुबह से ही एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ता हुआ चला गया। एक के बाद एक शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स लाल श्रेणी में दर्ज होने के चलते आसपास के इलाकों में भी परेशानी देखनी पड़ी।

मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स सुबह 400 के पार पहुंच गया। हवा इस समय बहुत खराब श्रेणी में चल रही है। फिलहाल कोई राहत नहीं दिख रही है। हवा की रफ्तार धीमी होने के चलते प्रदूषण का असर और भी ज्यादा तेज हो गया।

वहीं रात के तापमान में गिरावट बढ़ने से ठंड का असर तेज हो रहा है। दिन में निकल रही धूप से भी राहत नहीं मिल रही है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि प्रदूषण का लेवल अभी ऐसे ही बना रहेगा। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts