Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: अलविदा जुम्मे की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस

मेरठ: अलविदा जुम्मे की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। अलविदा जुम्मे की नमाज को लेकर मेरठ प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। चप्पे- चप्पे पर पुलिस निगरानी करती रही। कुछ मस्जिदों में हाथ पर काली पट्टी बांधकर नमाजी पहुंचे और नमाज पढ़ी। बताया जा रहा है कि नमाजी वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करा रहे है। वहीं अधिकारी भी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न करने के चलते फुट पेट्रोलिंग करते नजर आए।

शुक्रवार को पूरे देश में मुस्लिम समुदाय ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की। अलविदा नमाज से दो दिन पहले मेरठ पुलिस के अधिकारियों ने सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही और उनके पासपोर्ट को जप्त करने की चेतावनी दी थी। अधिकारियों का कहना है कि जुम्मे की नमाज किसी भी कीमत पर सड़क पर नहीं पढ़ने दी जाएगी। जिसके कारण पीएससी, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी नजर रखने के साथ ही शहर की गतिविधियों पर ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी गई। एडीजी ठाकुर ध्रुव सिंह ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती करते हुए सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शांति व्यवस्था बिगड़ने वालों के खिलाफ बड़ी से बड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ड्रोन कैमरा से भी शहर की गतिविधि की नजर रख रही है और मस्जिदों पर भी पुलिस का पहरा मौजूद रहेगा ताकि नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराया जा सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts