Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: फूले दंपति को दिया जाए भारत रत्न, पढ़िए पूरी खबर

मेरठ: फूले दंपति को दिया जाए भारत रत्न, पढ़िए पूरी खबर

-

– सैनी वेलफेयर ट्रस्ट ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।


शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। सैनी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें महात्मा ज्योतिबा फूले और माता सावित्रीबाई फूले को भारत रत्न देने की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि महात्मा ज्योतिबा फूले व माता सावित्रीबाई फूले द्वारा महिलाओं व पिछड़ें व अछूतों के उत्थान के लिये इनके द्वारा अनेक कार्य किये। ज्योतिबाराव फूले एक दूरदर्शी समाज सुधारक थे। समाज के सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समर्थक थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरूद्ध थे। इनका मूल उद्देश्य स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करना, बाल-विवाह का विरोध करते थे और विधवा विवाह प्रथा शुरू करना चाहते थे जिसमें कोई दहेज नहीं लिया जाता था। फूले दम्पति ने मिलकर वर्ष 1854-55 में भारत में साक्षरता मिशन भी शुरू किया था। इनके द्वारा किसानों की लड़ाई भी लड़ी गयी।

माता सावित्रीबाई फूले लड़कियों और समाज के बहिष्कृत वर्गों के लिये शिक्षा प्रदान करने अग्रणी थीं। वह भारत की पहली महिला शिक्षका बनीं और अपने पति के साथ मिलकर देश की लड़कियों के लिये एक स्कूल खोला।

संगठन की केन्द्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार से मांग है कि फूले दम्पति को भारत रत्न दिया जायें। माता सावित्रीबाई फूले के जन्मदिवस (03 जनवरी) को महिला शिक्षिका दिवस घोषित किया जायें। अमरोहा जिले का नाम पुन: ज्योतिबाफूले नगर किया जायें। विक्टोरिया पार्क में निमार्णाधीन छात्रावास को माता सावित्रीबाई फूले छात्रावास/ महात्मा ज्योतिबाराव फूले छात्रावास के नाम पर रखा जायें। शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापक/ अध्यापिका को फूले दम्पति के नाम से अवार्ड दिया जायें।

इस दौरान युवा सैनी सभा, सैनी महासभा के पदाधिकारीगण भी मौजूद रहें। सैनी वेलफेयर ट्रस्ट के संरक्षक राजेन्द्र सैनी, सुभाष सैनी, संजीव सैनी, राहुलदीप सैनी, कुसुमलता सैनी, मनोज सैनी, गोविन्द सैनी, अमित सैनी, संजू सैनी, चिरंजीव सैनी, सुशील सैनी, अनिता सैनी, सतेन्द्र सैनी आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts