Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: टेंट लगा रहे किसानों को अधिकारियों ने समझाकर वापस भेजा

मेरठ: टेंट लगा रहे किसानों को अधिकारियों ने समझाकर वापस भेजा

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को के दर्जनों सदस्य कमिश्नरी चौराहे पहुंचे। इस दौरान जब वह धरना प्रदर्शन करने के लिए मेरठ कालेज के गेट के सामने टेंट लगा रहे थे, तो उनकी पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। इसके बाद अधिकारियों ने किसी तरह किसानों को समझाया तो किसान टेंट हटाने को सहमत हो गए।

विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबावता के किसान कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन करने को लेकर बुधवार को कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान जैसे ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को किसानों के धरना प्रदर्शन करने की खबर लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों से बातचीत करनी शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, जिला प्रशासन किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बातचीत कर रहा है और माना जा रहा है कि, जल्द ही किसानों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। लेकिन, किसानों ने पुलिस की बात को अनसुनी करते हुए टेंट लगाने शुरू कर दिए। जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
इस दौरान काफी समय तक किसानों और पुलिस अधिकारियों में वार्ता चलती रही। लेकिन अंत में पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मेरठ कालेज के गेट पर लगने वाले टेंट को हटवा दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts