HomeCRIME NEWSMeerut News: पुरानी रंजिश को लेकर छात्र पर जानलेवा हमला, हालत गम्भीर,...

Meerut News: पुरानी रंजिश को लेकर छात्र पर जानलेवा हमला, हालत गम्भीर, अस्पताल में भर्ती, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

-

  • पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही रहने वाले दबंगों ने छात्र पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से किया जानलेवा हमला।
  • गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती।
  • भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव जई का मामला।
  • पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव जई में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही रहने वाले दबंगों ने छात्र पर बृहस्पतिवार रात में लाठी डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में युवक गम्भीर रूप से घयल हो गया। परिवार के लोग उसे थाने लेकर पहुचे ओर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद घयल के परिवार वालों ने आरोपियों के घर पर चढ़ाई कर दी। वहां उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की। जिसका वीडियो भी संज्ञान में आया है पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गाव जई का रहने वाला छात्र हुसैन बृहस्पतिवार रात को अपने खेत से घर जा रहा था तभी रास्ते में उसे गांव के ही रहने वाला अबुजर, रहीस, आरिफ, हकीकत, साकिब, शाहिद, फ़रियाद, अखलाक अपने साथ अज्ञात लोगों को लेकर पहुचे ओर हुसैन पर लाठी डंडो और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने हुसेन के सिर पर तमंचे की बट से हमला किया जिसमें छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हुसैन के परिवार वाले गंभीर हालत में उसे थाने लेकर पहुंचे जहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए भेज दिया। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

कुछ देर बाद घायल हुसैन के परिवार वाले इकट्ठा होकर आरोपी के घर पहुंचे और हमला बोलते हुए तोड़फोड़ कर दी। इसका वीडियो भी संज्ञान आया है। वही हुसैन गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की आंख फूटने की बात भी सामने आ रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts