HomeCRIME NEWSMeerut News: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में विवाद में चली गोली, राहगीर के...

Meerut News: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में विवाद में चली गोली, राहगीर के सिर में लगी

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बच्चों के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बृहस्पतिवार रात को हुई फायरिंग में एक राहगीर घायल हो गया।

श्यामनगर के सलमान और इमरान के बीच दिन में बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। रात को इमरान अपने साथियों जावेद, सलमान, सल्लू और शाहरुख के साथ सलमान के घर पहुंचा। इमरान घर के बाहर बैठा था। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और फायरिंग शुरू कर दी।

इमरान किसी तरह जान बचाकर घर में घुस गया। इस दौरान एक गोली वहां खड़े राहगीर अलीम (सलीम के पुत्र) के सिर को छूती हुई निकल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अलीम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts