HomeHealth newsमेरठ: मेडिकल कॉलेज में नूतन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

मेरठ: मेडिकल कॉलेज में नूतन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

-

  • मेडिकल कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम तथा व्हाइट कोट सेरेमनी का किया गया आयोजन।

शारदा न्यूज़, संवाददाता | 

मेरठ। आज शुक्रवार को लाला लाजपतराय स्मारक मेडिकल कालेज मेरठ में ओरिएंटेशन कार्यक्रम तथा व्हाइट कोट सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

दरअसल बता दें कि मेडिकल कालेज के मीडिया प्रभारी डॉo वी डी पाण्डेय ने बताया कि आज दिनाँक 08/09/23 को लाला लाजपतराय स्मारक मेडिकल कालेज मेरठ में एम बी बी एस सत्र 2023-24 के छात्र- छात्राओं का स्वागत समारोह (ओरिएंटेशन प्रोग्राम) तथा व्हाइट कोट सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवम शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर प्रधानाचार्य डॉo आर सी गुप्ता ने किया। डॉo अंशु टण्डन ने संचालन किया तथा एम बी बी एस सत्र 22 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।

 

 

प्रधानाचार्य डॉo आर सी गुप्ता ने नये छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुये कहा कि आप सभी का एल एल आर एम परिवार में स्वागत है। आप कठिन परिश्रम कर के इस चिकित्सा महाविद्यालय में प्रवेशित हुए हैं और मैं आशा करता हूँ कि अपने इस कोर्स के दौरान भी कठिन परिश्रम, धैर्यवान, अनुशाशित एवम प्रयत्नशील रहेंगे।

 

बारी बारी से सभी विभागों के विभागाध्यक्षों ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित कर कहा कि आप नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित हो कर अध्ययनरत रहें, अनुशाशित एवम नियमित रहें तभी आप एक अच्छे चिकित्सक बन पायेंगे तथा समाज में आम जनमानस की सेवा कर पायेंगे।

 

इस अवसर पर डा धीरज राज, डॉ प्रीती सिन्हा, डा सीमा जैन, डॉ तनवीर बानो, डा गौरव गुप्ता, डा विनीत शर्मा, डा योगिता सिंह, डॉ प्रीती सिंह, डॉ कृष्ण गोपाल, डॉ अंतिमा गुप्ता, डॉ केतु चौहान, डा पी पी मिश्रा, डॉ प्रतिभा रानी, डॉ अंशु टण्डन, डॉ मेघा कुलश्रेष्ठ, डॉ अलका श्रीवास्तव, डा अंशु सिंह, डॉ मिथुन घोस, डॉ विदित दीक्षित, डॉ अरुण नागतिलक तथा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, सभी संकाय सदस्य, जूनियर तथा सिनियर रेसिडेंट डॉक्टर तथा छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts