HomeCRIME NEWSमेरठ: गगोल गांव में एक मकान पर बदमाशों का धावा, मचा हड़कंप

मेरठ: गगोल गांव में एक मकान पर बदमाशों का धावा, मचा हड़कंप

-

  • मकान में डकैती डालने के लिए घुसे 6 बदमाश,
  • एक को दबोचकर पुलिस को सौंपा।

शारदा न्यूज़, मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र स्थित गांव गगोल में बदमाशों ने एक मकान पर धागा बोल दिया। बदमाश बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किया। दहेज लूटने मकान में घुसे थे। जाग होने पर परिवार के लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि पांच बदमाश मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। पकड़े गए बदमाश को पीड़ित परिवार ने पीटीआई के बाद पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी बदमाश से पूछताछ कर रही है।

गांव के रहने वाले भोपाल सिंह किसान और डेयरी संचालक है। पीड़ित भोपाल सिंह ने बताया कि फरवरी में उनकी दो बेटियों की शादी है इसी के चलते उन्होंने दहेज इकट्ठा किया हुआ है। बदमाश डकैती के इरादे से उनके घर में घुस आए और दहेज का सामान लूटना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बदमाशों ने मकान को पूरी तरीके से बंद कर दिया था। इसी दौरान आवाज होने पर पड़ोसी मकान मलिक जाग गया और शोर मचा दिया। इसके बाद बदमाश मौके से भागने लगे। तभी आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और एक बदमाश को पकड़ लिया पकड़े गए बदमाश की जमकर पिटाई की गई और पुलिस को सौंप दिया गया।

थाना प्रभारी जयकरण सिंह का कहना है कि पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम बॉबी उर्फ बबली बताया है आरोपी बदमाश से पूछताछ की जा रही है। जल्द उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts