HomeCRIME NEWSMeerut: बच्चे ना होने पर पत्नी पर जानलेवा हमला, तीन तलाक देकर...

Meerut: बच्चे ना होने पर पत्नी पर जानलेवा हमला, तीन तलाक देकर घर से निकला, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के ईरा गार्डन की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति और उसके परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से उसको बच्चा नहीं हुआ जिसके चलते उसका पति उसकी हत्या करना चाहता है। कुछ दिन पहले आरोपी पति ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसको फांसी लगाकर हत्या करने का प्रयास किया था।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। आरोप है कि थाना पुलिस आरोपियों पर कार्यवाही नहीं कर रही है। बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।

ईरा गार्डन की रहने वाली जुलेखा की शादी करीब 6 साल पहले मुजफ्फरनगर के रहने वाले रईस के साथ संपन्न हुई थी। महिला को शादी के बाद से उसे बच्चे पैदा नहीं हुए इसी के चलते उसका पति और ससुराल वाले उससे नाराज रहकर उसका काफी समय से उत्पीड़न कर रहे थे कुछ दिन पहले आरोपी पति ने पत्नी के गले में फांसी का फंदा लगा दिया और उसकी हत्या करने का प्रयास करने लगा। पीड़िता ने किसी तरह आरोपी से जान बचाई तो आरोपी ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

पीड़िता ने मामले की शिकायत अपने परिवार वालों से की। परिवार के लोग उसे अपने घर ले गए और ब्रह्मपुरी थाने में शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की। जिसके चलते पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts