HomeCRIME NEWSBIG NEWS MEERUT: कल्याणपुर चौकी का इंचार्ज 1.5 लाख की रिश्वत लेते...

BIG NEWS MEERUT: कल्याणपुर चौकी का इंचार्ज 1.5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। यूपी के मेरठ में उस समय हड़कंप मच गया जब विजिलेंस टीम ने गुरुवार दोपहर को शोभापुर चौकी क्षेत्र से रोहटा थाने में तैनात दरोगा सनी कुमार को डेढ़ लाख की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस टीम दरोगा को थाने ले गई, जहां उस पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहटा थाना क्षेत्र की कल्याणपुर चौकी पर दरोगा सनी कुमार तैनात था। सनी शोभापुर के किसी मामले में विवेचना कर रहा था। वह पीड़ित से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित ने विजिलेंस व उच्च अधिकारियों को दरोगा के बारे में जानकारी दे दी। इसके बाद बृहस्पतिवार को विजिलेंस टीम ने दरोगा की घेराबंदी शुरू कर दी। पीड़ित ने जैसे ही रुपये दिए, टीम ने आकर दरोगा को रंगे हाथ पकड़ लिया। दरोगा ने विजिलेंस टीम से बचकर भागने का भी प्रयास किया, लेकिन भाग नहीं सका।

एसपी सिटी आयुषी विक्रम सिंह का कहना है कि दरोगा पुलिस हिरासत में है। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts