Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- भाजपा...

मेरठ: प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- भाजपा सबसे बड़ा दल है, ये समुद्र की तरह है

-

मेरठ: प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- भाजपा सबसे बड़ा दल है, ये समुद्र की तरह है

  • प्रभारी मंत्री बोले भाजपा समंदर,

  • जयंत आएंगे तो उनका स्वागत करेंगे: मंत्री धर्मपाल सिंह,

  • i.n.d.i.a पुराने लिफाफे में नए पैकिंग जैसा: मंत्री धर्मपाल सिंह।


शारदा न्यूज़, संवाददाता।


मेरठ। सर्किट हाउस में मीडिया से वार्ता करते हुए प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन, दुग्ध विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने विपक्षी एकता के i.n.d.i.a गठबंधन को पुराने लिफाफे को नई पैकिंग बताया। मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि i.n.d.i.a क्या करेगा जनता जान चुकी है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी के फ्लाइंग किस प्रकरण पर चुप्पी साध ली। कहा राहुल गांधी के बारे में क्या कहें पूरा देश जानता है। मेरठ पहुंचे मंत्री धर्मपाल सिंह ने अन्य विषयों पर मीडिया से बात करी।

 

 

 

 

दरअसल आपको बता दें रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के एनडीए से हाथ मिलाने की चर्चाओं पर प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ा दल है, ये समुद्र की तरह है। समुद्र में हर तरह के जल मिल जाते हैं, इसमें जो भी आएगा सबका स्वागत है। जयंत आएंगे या नहीं इसके बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी निर्णय लेगी। जयंत आते हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे।

 

वहीं उन्होंने i.n.d.i.a गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि i.n.d.i.a जिसके नाम में ही हर जगह डॉट डॉट लगा है। उसका क्या होगा जनता समझ चुकी है। ये पुराने लिफाफे में नए पैकिंग जैसा है, जनता सब जानती है। कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता है। चेहरे सब वही है। देश की जनता ने मोहर लगा दी है कि नरेंद्र मोदी जी रिकार्ड मतों के साथ 2024 में सरकार बनाएंगे। वहीं राहुल गांधी के बारे में क्या कहें पूरा देश जानता है।

वही मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कर्मयोगी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जन्मयोगी हैं। यूपी को पीएम मोदी के सपनों का प्रदेश बनाने का पूरा प्रयास यूपी में हो रहा है। मेरठ में खेल विवि बन रहा है। रैपिड आ रही है। कहा यूपी में तेजी से विकास हो रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts