HomeCRIME NEWSमेरठ: रितिक की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ: रितिक की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

-

  • बीच सड़क फरसे से गले पर किया था हमला, मौके पर ही हो गई थी मौत।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर के मोहिउद्दीनपुर में टेंट के पैसे मांगने के विवाद में रितिक की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने फरसे से रितिक का गला रेतकर हत्या कर दी थी। घटना 29 जुलाई की शाम करीब 7 बजे की है।

मोहिउद्दीनपुर निवासी रामनिवास का स्टेशन के पास टेंट का कारोबार है। उनका बड़ा बेटा हर्ष राज इसे संभालता है, जबकि छोटा बेटा रितिक कभी-कभी दुकान पर जाता था।

हर्ष राज के अनुसार, वह दुकान पर था जब गांव के रोहित और अमित बर्थडे के लिए लिए गए टेंट सामान को वापस करने आए। उन्होंने सामान पड़ोसी की दुकान के बाहर रख दिया। हर्ष ने उनसे सामान ठीक से रखने को कहा और 500 रुपए किराया मांगा। इसी बात पर विवाद हो गया। दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हर्ष से हाथापाई करने लगे। हर्ष ने राहगीरों से मदद मांगी और अपनी जान बचाई।

जब रितिक को झगड़े की खबर मिली, वह दौड़कर दुकान पर पहुंचा। सामने से आते रजत ने लकड़ी के डंडे में लगे धारदार फरसे से रितिक की गर्दन पर हमला कर दिया। रितिक वहीं गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रितिक के परिवार वालों ने मोहिउद्दीनपुर मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने 72 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।
समय बीतने के बाद भी आरोपी नहीं पकड़े गए तो शनिवार को पीड़ित परिवार भीम आर्मी के कार्यकतार्ओं के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचा। वहां धरना-प्रदर्शन देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। वही भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने भी पीड़ित परिवार से वीडियो कॉल कर बात करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई थी।

रविवार को पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले अमित, दीपक, रजत और अंशुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीन डंडे भी आरोपियों से बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts