HomeCRIME NEWSMeerut: जमीनी विवाद में किया जानलेवा हमला, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई...

Meerut: जमीनी विवाद में किया जानलेवा हमला, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

-

  • पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, हमले का वीडियो लेकर एसएसपी से शिकायत।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने का विरोध करने पर उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया। लेकिन पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। जिस पर मंगलवार को पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।

थाना सरधना के गांव मुल्हेड़ा के रहने वाले अनिल कुमार की गांव में एक 300 गज का प्लॉट पड़ा हुआ है। गांव के ही दबंग मांगे और उसका भतीजा आसिफ अपने साथ एक दर्जन लोगों को लेकर उनकी जमीन पर पहुंचा और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने लगा। जब अनिल ने इसका विरोध किया तो उन्होंने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से अनिल और उनके परिवार वालों पर जानलेवा हमला कर दिया।

पीड़ित ने घटना का वीडियो बना लिया था और मामले की शिकायत थाना पुलिस से की थी। आरोप है की शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की है और समझौते का दबाव बना रही है। एसएसपी जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts