spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: कांवड़ यात्रा से पहले ही गढ़ रोड पर कट किए बंद,...

मेरठ: कांवड़ यात्रा से पहले ही गढ़ रोड पर कट किए बंद, लोगों को हो रही परेशानी

-

  • गढ़ रोड के कॉलोनी वासियों को हो रही परेशानी।
  • लंबे चक्कर और जाम से जूझते जा रहे घर।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कांवड़ यात्रा अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुई है। लेकिन प्रशासन ने कट बंद करा दिए हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत गढ़ रोड़ को लेकर है। यहां पर मार्ग के दोनों ओर कई कॉलोनियां हैं, जिनमें रहने वालों को भारी परेशानी हो रही है।

गढ़ रोड़ पर बांयी ओर से कांवड़िए अपने गंतव्य की ओर जाते हैं। हालांकि इनकी संख्या ज्यादा नहीं रहती है। अधिकांश कांवड़िए यूनिर्विसिटी रोड से ही निकल जाते हैं। इसके अलावा अहम बात ये है कि जिस साइड से कांवडिए गुजरते हैं, उसी साइड पर शोहराबगेट बस अड्डा है। जिससे निकलने और आने वाली बसें कांवड़ यात्रा को सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं। लेकिन इस बस अड्डे को यहां से शिफ्ट नहीं किया गया है।

लोगों का आरोप है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था हो या फिर कांवड़ व्यवस्था, प्रशासन अपने पुराने ढर्रे पर काम करता है। कभी कोई व्यवहारिक प्रयोग व्यवस्था बनाने में नहीं करता है। यही कारण है कि आज तक भी शहर को जाम से मुक्ति नहीं मिली और अब कांवड़ यात्रा के दौरान गढ़ रोड की कॉलोनियों में रहने वाले लोग इस परेशानी को झेलेंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts