HomeCRIME NEWSMeerut crime: आंबेडकर भवन के बाथरूम में मिला युवक का शव, हत्या...

Meerut crime: आंबेडकर भवन के बाथरूम में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

-

  • हत्या के मामले में 10 दिन पहले जमानत पर आया था

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। थाना जानी क्षेत्र के कस्बा सिवाल खास के एक फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव कस्बे में स्थित आंबेडकर भवन के बाथरूम से बरामद हुआ। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, फाइनेंसर के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, सिवाल खास निवासी किशोरी पुत्र कांति प्रसाद फाइनेंसर का काम करता था। किशोरी का शव सोमवार सुबह कस्बे में स्थित आंबेडकर भवन के बाथरूम में मिला। शव पर गोलियों के निशान हैं. ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि किशोरी की गोली मारकर हत्या कर शव आंबेडकर भवन के बाथरूम में फेंका गया है।

ग्रामीणों में चर्चा है कि किशोरी फाइनेंस का काम करता था। ऐसे में फाइनेंस रकम की रिकवरी को लेकर उसका विवाद चलता रहता था। किशोरी 10 दिन पहले हत्या के मुकदमे में जेल से रिहा होकर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद किसी लेनदार या देनदार ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है।

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि सिवाल खास निवासी किशोरी का शव अम्बेडकर भवन के बाथरूम में मिला है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि गोली मार कर हत्या की बात सामने आई है। हत्या के बाद शव को बाथरू में फेंका गया था। शव पर कई जगह जख्मों के निशान भी हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts