- भारतीय संविदा आउट सोर्सिंग कर्मचारी संघ मेरठ नगर निगम ने महापौर को सौंपा ज्ञापन।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को भारतीय संविदा आउट सोर्सिंग कर्मचारी संघ शाखा नगर निगम के दर्जनों कार्यकर्ता महापौर हरिकांत अहलूवालिया से मिले। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि सदन द्वारा 2415 सफाई कर्मचारियों की ठेकेदारी समाप्त करने के प्रस्ताव को लागू कराने एवं महानगर की बढ़ती आबादी को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने की मांग कर्मचारी संघ पिछले काफी समय से उठाता आ रहा है।
शाखा अध्यक्ष दिनेश सूद ने कहा कि नगर निगम के बोर्ड द्वारा सफाई कर्मचारियों की ठेकेदारी खत्म करने का प्रस्ताव राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, तत्कालीन सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेद्र भारद्वाज, विधायक प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पारित किया गया था। जो कि आज तक भी लागू नहीं किया गया। जबकि, नगर निगम के द्वारा ठेकेदारी प्रथा को ही लगातार क्रियान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में यह ना सिर्फ 2415 सफाई कर्मचारियों के जीवन से खिलवाड़ है, बल्कि नगर निगम बोर्ड के सम्मानित सदस्यों का अपमान है। इसीलिए संघ का यह अनुरोध है कि इस प्रस्ताव को तत्काल ही लागू कराया जाए। जिसने सदन की गरिमा बनी रहे।
उन्होंने कहा कि, नगर निगम मेरठ में सफाई कर्मियों के सामन द्वारा स्वीकृत 3367 पद है और वह पद भी सफाई कर्मियों के बड़े पैमाने पर सेवानिवृत्तियों से घट गए हैं। वर्तमान समय में नगर निगम मेरठ को लगभग 8400 सफाई कर्मियों की आवश्यकता है। जबकि वर्तमान समय में मात्र 2830 सफाईकर्मियों से कार्य लिया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरुप प्रत्येक सफाई कर्मी को न्यूनतम बेशन में डाई गुना काम करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि, अगर आने वाले 15 दिन में सफाई कार्मिकों की समस्यायों का समाधान नहीं हुआ तो यूनियन को मजबूर होकर चार जुलाई अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी आप सहित नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। इस दौरान राघव वाल्मीकि, दीपक मनोठिया, रविंद्र बैरागी, नरेश लौहरे, अरुण कुमार, सोनू, मधु चौधरी, अमित, मनोज कुमार, अशोक, श्रीकांत, आकाश आदि रहे।