Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut Car Fire: मेरठ में एक खड़ी कार में अचानक लगी आग,...

Meerut Car Fire: मेरठ में एक खड़ी कार में अचानक लगी आग, कुछ ही मिनटों में जली पूरी गाड़ी…

-

– कार से उठती तेज लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोगों में दहशत,

– कुछ ही मिनटों में जली पूरी गाड़ी, दमकल ने पाया काबू।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक खड़ी कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मोती वाले पुल के पास सड़क किनारे खड़ी कार से उठती तेज लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

 

स्थानीय लोगों ने तुरंत वाहन स्वामी और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लिसाड़ी गेट पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग पूरी कार को अपनी चपेट में ले चुकी थी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आसपास खड़े अन्य वाहनों को हटवाया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, कार मालिक सालिम, जो कपड़े का व्यवसाय करते हैं, रात में अपनी मारुति सुजुकी फ्रोंक्स कार घर के बाहर खड़ी कर सो गए थे। सुबह अचानक कार में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर उनके परिजनों ने तुरंत पुलिस और दमकल को बुलाया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि कार में कुछ मॉडिफिकेशन कराए गए थे, जो इस घटना का कारण बन सकते हैं। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए दमकल विभाग द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में अव्यवस्थित पार्किंग एक बड़ी समस्या है। अक्सर सड़क किनारे वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। पुलिस द्वारा पहले भी इस संबंध में कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ है।

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक लगी आग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts