Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका नीतिश कुमार का पुतला

मेरठ: भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका नीतिश कुमार का पुतला

-

  •  कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए नीतिश को बताया शर्मनाक

शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज और महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शर्मा के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं को लेकर की गई अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पुतला फूंका।

 

 

  इस दौरान महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस तरह की बातें सदन में कही हैं, उन्हें अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।     भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकताएं  इसे महिला विरोधी बयान बताते हुए  प्रदर्शन कर रही है।

    विधान परिषद सदस्य डा. सरोजनी अग्रवाल ने कहा  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान बेहद शर्मनाक है। हमारा देश धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक महत्व वाला देश है, नारी की पूजा होती है। वहीं, नीतीश कुमार ने लोकतंत्र के मंदिर में महिलाओं को अपमानित करने वाला बयान दिया है। शायद ही किसी विधानसभा में मुख्यमंत्री ने इस तरह का शर्मनाक बयान दिया हो।

   महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा ने कहा की नारी शक्ति इस तरह की भाषा को स्वीकार नहीं करती यह बयान क्षमा के लायक नहीं है उन्हें अपना पद छोड़ देना चाहिए।  नीतीश कुमार का दिया गया बयान अत्यंत निंदनीय आपत्तिजनक और अशोभनीय है, विधानसभा में महिला प्रतिनिधियों की गरिमा को तार-तार कर दिया गया है। इसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई अवश्य होनी चाहिए।

  प्रदर्शन में महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शर्मा, अंजू वारियर, महानगर महामंत्री महेश बाली, उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, शिवम शर्मा, महिला मोर्चा से उपाध्यक्ष बबिता चौहान, निर्मला लोधी, रजनी कुशवाहा, अनीता विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts