spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homemausamदेश का तीसरा और यूपी का पहला प्रदूषित शहर बना मेरठ

देश का तीसरा और यूपी का पहला प्रदूषित शहर बना मेरठ

-

– 331 पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स, शुक्रवार को 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। गुरुवार को देश का तीसरा और यूपी का पहला प्रदूषित शहर रहा। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स गुरुवार रात नौ बजे 331 दर्ज किया गया। इसकी वजह मेरठ में जगह-जगह बड़ी परियोजनाओं के निर्माण कार्य होना और हवा की रफ्तार कम होना माना जा रहा है। मई महीने में मौसम लगातार बदल रहा है। एकतरफ जहां गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है वहीं, गुरुवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बिगड़ गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स रेड प्वाइंट को पार कर गया। शाम सात बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 315 पहुंच गया। वहीं, सुबह से ही गर्मी का असर दिखने लगा।

सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस एवं रात का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं शुक्रवार को तापमान ने और ज्यादा उछाल लेते हुए 40 का आंकड़ा पार कर लिया। शुक्रवार को भी गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान नजर आए।

मेरठ की हवा में प्रदूषण के बढ़ते स्तर की बात करें तो यहां पर कई बड़ी परियोजनाओं के निर्माण कार्य चल रहे हैं। गंगा एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के अगले चरण, रैपिड ट्रेन, आउटर रिंग रोड, बागपत रोड-रेलवे रोड लिंक मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा शहर में कई जगहों पर पुलिया और सड़क निर्माण के भी कार्य चल रहे हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की रफ्तार तेज होने से प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी। अगले तीन से चार दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही बने रहने की आशंका है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts