Friday, June 27, 2025
HomeEducation Newsकानपुर को हरा मेरठ दूसरे दौर में

कानपुर को हरा मेरठ दूसरे दौर में


शारदा रिपोर्टर मेरठ। इटावा में चल रही उत्तर प्रदेश सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में आज मेरठ की महिला हॉकी टीम ने कानपुर को 2-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

मेरठ की ओर से दोनों गोल खुशी शर्मा ने किए, मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए खुशी शर्मा को प्लेयर आफ द मैच से सम्मानित किया गया।

मेरठ की जीत पर प्रबंधन सचिव अमित शर्मा, सदस्य राजेंद्र शर्मा, प्राचार्य मनोज अग्रवाल, मेरठ हॉकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत त्यागी, दिव्या कौशिक, रजनीश कौशल, क्रीड़ा सचिव संजय दलाल, जोगेंद्र सिंह, प्रभा ठाकुर, भूपेश कुमार, शिवा भारद्वाज, मनोज कुमार, प्रदीप चिन्योटी एंव समस्त खिलाडिय़ों ने शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments