HomeCRIME NEWSमेरठ: ज्वेलर्स की दुकान का शटर उखाड़कर चोरी का प्रयास, सीसीटीवी कैमरे...

मेरठ: ज्वेलर्स की दुकान का शटर उखाड़कर चोरी का प्रयास, सीसीटीवी कैमरे में कैद

-

  • सर्राफ की दुकान का शटर उखाड़कर चोरी का प्रयास,
  • शोर सुनकर भागे चोर।

शारदा संवाददाता।

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव पचपेड़ा में देर रात चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान का शटर उखाड़ चोरी का प्रयास कर दिया। आसपास के लोगों के जागने पर चोर फरार हो गए। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की ओर चोरों की तलाश शुरू कर दी। वही चोर निकट ही मौजूद एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए ।

गांव पचपेड़ा स्थित मेरठ रोड पर गांव के ही रहने वाले जियाउल हक़ की हक ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। देर रात चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर चोरी का प्रयास किया। आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर चोर मौके से फरार हो। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकान मालिक को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद दुकान मालिक ने निकट की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके थे।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल की जांच पड़ताल कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts