Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाएं हो, जिलाधिकारी ने...

मेरठ: सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाएं हो, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

-

– जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए निर्देश।


शारदा रिपोर्टर   

मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक आहूत की गयी। बैठक में विगत बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई। स्वास्थ्य कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि धीमी प्रगति वाली योजनाओ में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाना सुनिश्चित किया जाये।

   उन्होने निर्देशित करते हुये कहा कि सभी अस्पतालो में अग्नि सुरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की जाये तथा कर्मचारियो को अग्निशमन यंत्रो को चलाये जाने की ट्रेनिंग दी जाये। उन्होने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियो को शत-प्रतिशत भुगतान किया जाये। सीएचसी, पीएचसी से मरीजो को अनावश्यक रेफर न किया जाये।

बैठक में यू-विन पर डाटा फीडिंग, जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत भुगतान रिपोर्ट, 15वें वित आयोग के अंतर्गत हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर के भवन निर्माण, यूपी हैल्थ डैशबोर्ड रैकिंग, फैमिली प्लानिंग, आयुष्मान भारत योजना की स्थिति एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम/रिपोर्ट की समीक्षा की गई। उन्होने जनकल्याणकारी योजनाओ में लक्ष्य के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने संचारी रोग से बचाव के लिए की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होने नालो की नियमित साफ-सफाई, फॉगिग, ऐन्टी लार्वा दवा का छिडकाव कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा पोषण ट्रैकर, सैम व मैम बच्चो आदि की समीक्षा की गई। उन्होने समस्त सीडीपीओ को निर्देशित करते हुये कहा कि आंगनबाडी केन्द्रो का निरीक्षण करें। उन्होने सैम बच्चो का चिन्हांकन करते हुये उन्हें पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती कराये जाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा अशोक कटारिया, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, बीएसए आशा चौधरी, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता, एसीएमओ, एमओआईसी, सीडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts