Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: स्लॉटर हाउस खुलवाने को लेकर मिले मीट व्यापारी

मेरठ: स्लॉटर हाउस खुलवाने को लेकर मिले मीट व्यापारी

-

  • डीएम से कहा: मीट प्लांट बंद होने से मीट आपूर्ति हुई प्रभावित, व्यापार हुआ बंद

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बूचड़खानों के बंद होने से नाराज दर्जनों मीट कारोबारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपा। ज्ञापन सौंप रहे स्लॉटर हाउस के मालिकों ने कहा कि, मीट की आपूर्ति को बंद करने से हमारे व्यापार में विभिन्न कठिनाई आ रही है, क्योंकि अब हमें मांस की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे न केवल व्यापारी वर्ग को आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि उपभोक्ताओं को भी गुणवत्तापूर्ण मांस उपलब्ध कराना मुश्किल हो गया है। जिसके चलते सभी मुस्लिम समुदाय के आहार में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि, मुख्य मांस का सोत्र बंद होने से शहर में अवैध कटान, गैरकानूनी गतिविधिया बढ़ जाएगी और अन्य गंभीर परिस्तिथि का समाना करना पड़ सकता है। इसलिए प्रतिबंधित मांस के कुछ असमाजिक तत्य दुकानदारों को धोखाधड़ी से सप्लाई भी शुरू कर सकते है, जिसका साफ अंदेशा जताया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, जनपद में जल्द से जल्द स्लॉटर हाउस मालिकों द्वारा शहर में मांस आपूर्ति की सेवा फिर से शुरू की जाए। ताकि, मांस कारोबारियों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इस मुद्दे का समाधान होने से न केवल व्यापारियों को राहत मिलेगी, बल्कि उपभोक्ताओं को भी सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक मांस की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

इस दौरान शुहेब, मोनू, नफीस, वकील अहमद, जीशान, सोनू, दिलनवाज, गुलफाम, शकील, नौशाद, सरफराज, जाहिद, जुल्फुकार, शादाब, उमरदराज, सलाउद्दीन, दिलशाद, रिहान, जुनैद, आकिल आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts