Homeउत्तर प्रदेशMeerutयूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को मायावती ने दी बधाई

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को मायावती ने दी बधाई

-

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। सुबह सुबह बहुजन समाजवादी पार्टी की नेता मायावती ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। मायावती ने अपने बधाई संदेश में लिखा है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु होने की भी शुभकामनायें।

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने भी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है और ये खास इसलिए है क्योंकि देश और दुनिया में आज जिस उत्तर प्रदेश के विकास की चर्चा हो रही है, उसका श्रेय यहां के सीएम योगी आदित्यनाथ को जाता है। कभी अपराध औऱ अपराधियों का पनाहगार कहा जाने वाला यूपी आज देश के विकास में भागीदारी निभा रहा है और हर क्षेत्र में कमाल कर रहा है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने ‘जो कहेंगे, वो करके दिखाएंगे’ इसे चरितार्थ किया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts