HomeDharm Jyotishविदेशी ताकतें युवाओं को भटकाने का कर रही प्रयास

विदेशी ताकतें युवाओं को भटकाने का कर रही प्रयास

-

चिन्मयानंद बापू बोले स्वार्थ नहीं राष्ट्र के लिये सोचने पर होगा भला


ज्ञान प्रकाश, मेरठ। न शासन बुरा है, न जमाना बुरा है
बुरा भाव मन में बसाना बुरा है।
देश के जाने माने कथा वाचक चिन्मयानंद बापू ने लंदन से लौटकर देश में फैली अस्थिरता के बारे में खुलकर बात की। देश के मौजूद हालात के बारे में उन्होंने कहा कि परिस्थितयां हमारे सोच पर निर्भर करती है। यदि हम पाजिटव सोचेंगे तो पाजिटव दिखेगा। अगर निगेटिव सोचेंगे तो निगेटिव दिखेगा। जैसे किसी से प्रेम है तो उसके अंदर सब अच्छा ही दिखता है जब बात बिगड़ जाती है तो सब बुरा दिखने लगता है। अभी क्या हो रहा है देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है सबकुछ बुरा हो रहा है। ऐसा माहौल बना कर डर पैदा किया जा रहा है। अभी मैं लंदन से लौट रकर आया हूं। जब देश की तारीफ सारी दुनिया में होती है तब पता चलता है। नजदीक वाले व्यक्ति को बैठकर दूर तक नहीं दिखाई देता है लेकिन जो ऊपर होता है उसे दूर तक दिखाई देता है। बाहर लोग सब तारीफ कर रहे थे भारत तेजी से विकासशील हो रहा है। बहुत जल्द भारत बहुत आगे होने वाला है।

बापू चिन्यमानंद ने कहा कि हम लोग स्वार्थ की मानसिकता से उठकर राष्ट्र के लिये सोचेंगे तो देश का भला होगा।
कॉकरोच जनता पाटी को लेकर बापू चिन्मयानंद ने कहा कि पूरा देश इस बात से टेंशन में है कि आखिर भारत का लोकतंत्र इतना स्थिर क्यों है। देश कैसे मजबूत हो रहा है। एक व्यक्ति पर भरोसा करके कैसे शांत बैठा रह सकता है। बाहर के देशों में तभी उनको शांति मिलती है जब अन्य देश अस्थिर होते हैें तभी उनका व्यापार चलता है। तभी उनका नैरेटिव आगे बढ पाता है। भारत की शांति, भारत की अखंडता, भारत की सहिष्णुता और विकास देखकर पूरी दुनिया की चिंता बढ़ रही है। बापू ने कहा कि ये जो माहौल बनाया जा रहा है वो यहां का नहीं है।

यह माहौल बाहर से बनाया जा रहा है। यह केवल यहां के लोगों का नहीं है। पार्टी बनाने वाला कौन है और कहां का रहने वाला है। यह अमेरिका में रहने वाला है। यह चीज अमेरिका से शुरु हुई है। बांग्लादेश के लोग कट्टरपंथी है इसलिये सड़कों पर उतरें है। भारत में कट्टरता नहीं विवेकशील है। दो चार लोगों के कहने पर अगर सड़कों पर उतर जाएंगे वो दो चार लोग जमानत करा लेंगे और मीडिया में आ जाएंगे और निकल जाएंगे लेकिन जिन युवाओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज होंगे और उनका भविष्य खराब होगा।

बापू ने कहा कि उनका युवाओं से आहवान है कि वे अपना भविष्य बर्बाद न करें। जिस देश में आप है उसके नेतृत्व पर भरोसा करें और सबसे बड़ी बात यह कि इस देश में नेतृत्व तो है ही साथ में देश के साथ परमात्मा है। कौआ कान ले गया यह न करें बल्कि अपने विवेक प्रयोग करें।

युवाओं के धर्म के प्रति लौटने पर बापू चिन्मयानंद महाराज ने कहा कि यह काल चक्र है। काल चक्र में जो तीली नीचे होती है वो ऊपर आती है। एक समय ऐसा आ गया था जब फिल्मों, पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से निगेटिव माहौल बना दिया गया था। अब समय आ गया है लोग भोग विलास से निकल कर शांति की तरफ आ रहा है। परिवार में बढ़ती हिंसा को लेकर बापू चिन्मयानंद ने कहा कि सोशल मीडिया में कुछ बातें अच्छी भी है और कुछ बुरी है। आजकल सोशल मीडिया में हिंसात्मक माहौल बनाया जा रहा है। सरकार से आग्रह है कि सोशल मीडिया को लेकर एक गाइड लाइन बनाई जाए जिससे बिगड़ रहे समाज को एक सकारात्मक सोच के साथ समाज के साथ जोड़ा जा सके।

इससे पहले लंदन से लौटने पर चिन्मयानंद बापू महाराज का मेरठ पब्लिक स्कूल की सह संस्थापिका कुसुम शास्त्री, चेयरमैन विक्रमजीत शास्त्री व परिवार के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता हर्ष गोयल और निरुपमा सिंह आदि मौजूद थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts