HomeTrendingमथुरा जंक्शन की बंद केबिन में मिले बॉडी पार्ट्स

मथुरा जंक्शन की बंद केबिन में मिले बॉडी पार्ट्स

-

जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, नहीं हो पाई शव की पहचान


मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन के यार्ड में स्थित एक बंद पड़ी पुरानी रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) केबिन में गुरुवार रात करीब 10 बजे मानव अवशेष(बॉडी पार्ट्स) मिला। सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

जीआरपी को कंट्रोल रूम के माध्यम से रेलवे यार्ड के निकट स्थित इस बंद केबिन में मानव खोपड़ी पड़े होने की सूचना मिली थी। पास में कपड़े भी थे। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल अवशेषों को एकत्र कर सुरक्षित किया।

जांच के दौरान तीन आधार कार्ड भी मिले। पुलिस ने सभी बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आधार कार्डों के जरिए मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बरामद मानव अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया आशंका है कि किसी व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हुई होगी और बाद में कुत्ते शव के अवशेषों को खींचकर बंद पड़ी केबिन तक ले आए होंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts