HomeTrendingडंपर और कंटेनर में भीषण टक्कर, दो चालक घायल -

डंपर और कंटेनर में भीषण टक्कर, दो चालक घायल –

-

बिलग्राम-कन्नौज रोड पर हुआ हादसा, डंपर जला और कंटेनर पलटा, यातायात रहा बाधित


हरदोई। मल्लावां थाना क्षेत्र में बिलग्राम-कन्नौज रोड पर जरेरा गांव के पास शुक्रवार तड़के करीब दो बजे एक डंपर और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में डंपर में आग लग गई, जबकि कंटेनर सड़क किनारे खंती में पलट गया। दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मल्लावां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कन्नौज जिला अस्पताल भेजा गया।

घायलों की पहचान कंटेनर चालक अवधेश कुमार (निवासी ग्राम भागलपुर, थाना नागबाल, जिला एटा) और डंपर चालक रवि (निवासी मुद्दैना, जिला इटावा) के रूप में हुई है। अवधेश गंभीर रूप से घायल हैं, वहीं रवि का पैर टूट गया है।

हादसे के कारण सड़क पर गिट्टी फैल गई और क्षतिग्रस्त वाहन मार्ग के बीच में फंस गए, जिससे दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी की सहायता से सड़क पर बिखरी गिट्टी हटाई और क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात बहाल कराया। लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब 7 बजे आवागमन सामान्य हो सका।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts