HomeTrendingजुराब के गोदाम में लगी भीषण आग

जुराब के गोदाम में लगी भीषण आग

-

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया काबू, सामान जलकर राख


गाजियाबाद। लोनी के ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर डी-1 में रविवार देर रात जुराब के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा तैयार माल जलकर नष्ट हो गया। आग इतनी तेज थी कि गोदाम का टीन शेड और ढांचा टूटकर नीचे गिर गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर डी-1 स्थित प्लॉट नंबर जी-114 पर करीब 450 वर्ग मीटर क्षेत्र में जुराब का गोदाम संचालित हो रहा था। रविवार रात करीब 11:10 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही ट्रॉनिका सिटी फायर स्टेशन से तीन दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। घटनास्थल फायर स्टेशन से करीब चार किलोमीटर दूर था।

दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने तक आग काफी फैल चुकी थी। आग की वजह से अस्थायी टीन शेड से बना गोदाम का ढांचा टूटकर नीचे गिर गया था। इसके नीचे तैयार जुराब का सामान दबा हुआ था, जिसमें आग लगी थी। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग बुझाने का काम शुरू किया।

आग पर काबू पाने के दौरान दमकल की गाड़ियों में पानी खत्म होने पर आसपास की फैक्ट्रियों से पानी भरकर लाया गया। करीब पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार रात एक बजे आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। हादसे के दौरान गोदाम में मौजूद तैयार जुराब का अधिकांश माल जलकर राख हो गया। घटना के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और दमकल कर्मियों की मदद की। आग में किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts