spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerut25 नवंबर से शुरू होगा टीकाकरण वृहद टीकाकरण अभियान

25 नवंबर से शुरू होगा टीकाकरण वृहद टीकाकरण अभियान

-

– अभियान को लेकर सीएमओ और सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेई ने दी जानकारी।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को मीजिल्स रूबेला से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डा अशोक कटारिया, राज्यसभा सांसद डा लक्ष्मीकांत वाजपेई और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसके बाद उन्होंने प्रेसवार्ता कर मीडिया कर्मियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

डा लक्ष्मीकांत वाजपेई ने बताया कि, मीजल्स रूबेला जैसी जानलेवा बीमारी से निपटने के लिए सरकार सभी बच्चों को मुफ्त में वैक्सीन दे रही है। जिससे वायरस के दुष्परिणाम से बच्चों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि, इस टीकाकरण अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि, टीकाकरण के बाद अगर बच्चों पर मीजल्स-रूबेला का वायरस अटैक करता है तो वैक्सीन का डोज उससे लडने में कारगार साबित होगा।

उन्होंने कहा कि, इसके लिए प्रदेश सरकार ने चिन्हित 305 ग्रामीण ब्लाक / शहरी क्षेत्रो के 05 वर्ष तक के छूटे हुये सभी बच्चों का सर्वे अपडेट कर 25 नवम्बर 2024 से 06 दिसम्बर 2024 की अवधि में विशेष प्रयास कर एमआर-1 और एमआर-2 से छूटे बच्चो की संख्या के आधार पर उपरोक्त अवधि मे एमआर कैचअप सत्र आयोजित कर बच्चों को प्रतिरक्षित किया जायेगा।

वहीं, सीएमओ डा अशोक कटारिया ने बताया कि, जनपद मेरठ के चार चिन्हित ब्लाक रोहटा, सरधना, खरखौदा एवं मेरठ (मूडबराल) में एमआर कैचअप के अन्तर्गत 173 अतिरिक्त सत्रो का आयोजन कर एमआर रूबैला से छूटे 9 माह से 1 वर्ष तक के एमआर प्रथम डोज 1511 बच्चे एवं 2 वर्ष से 5 तक प्रथम डोज से छूटे 1142 बच्चे एवं एमआर-2 से छूटे 1394 बच्चे, कुल 4047 बच्चो को प्रतिरक्षित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि, छह सितंबर को फिर से मेगा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, जिसका लक्ष्य प्रतिदिन के टीकाकरण का ढाई गुना होगा। जिसमें 50 हजार से ज्यादा बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। बताया कि बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों , सामाजिक कार्यकतार्ओं, धार्मिक कार्यकतार्ओं, सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों के अध्यक्षों से टीकाकरण को लेकर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया है। 17 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts