Homeदेशवकील के ड्राइवर को घर से बुलाकर मारी गोली

वकील के ड्राइवर को घर से बुलाकर मारी गोली

-

प्रयागराज में 90 हजार के लेनदेन के विवाद में हुई वारदात


प्रयागराज। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अधिवक्ता के ड्राइवर को घर से बुलाकर गोली मार दी गई। गोली कमर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


पुलिस के मुताबिक, शाहा और पीपलगांव निवासी अमित शुक्ला (35) एक अधिवक्ता के यहां ड्राइवर का काम करते हैं। अमित ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे गेंदालाल नाम का व्यक्ति उनके घर पहुंचा। उसने उन्हें बाहर बुलाया और बातचीत करते हुए घर से करीब 50 मीटर दूर ले गया।

अमित का आरोप है कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच गेंदालाल ने असलहा निकाल लिया और उन पर फायर कर दिया। गोली अमित की कमर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल अमित को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सूचना मिलने पर एसीपी धूमनगंज अजयेंद्र यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।

90 हजार रुपए के लेनदेन का विवाद
प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच 90 हजार रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है। एसीपी अजयेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी गेंदालाल का करीब 90 हजार रुपये अमित शुक्ला पर बकाया था। वह इसी रकम की मांग को लेकर रात में उनके घर पहुंचा था। पूछताछ में सामने आया कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने गोली चला दी।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। मामले में घायल और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

डॉक्टरों के अनुसार, गोली लगने से घायल अमित शुक्ला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। उनका अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts