HomeTrendingविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

-

पति समेत 7 पर दहेज हत्या का केस दर्ज


प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, बरीबोझ गांव निवासी साहिल चौरसिया की 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका सोमवार रात अपने घर में गंभीर रूप से घायल मिली थी। परिजन उसे तुरंत लालगंज ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी बीच, मृतका के मायके, रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरेगोसाईं गांव से पहुंचे परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।

मंगलवार शाम चार बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतका के पिता सभाजीत चौरसिया की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, तीन जेठ और एक देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

लालगंज कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts