HomeTrendingआर्थिक तंगी से परेशान पिता ने किया सुसाइड

आर्थिक तंगी से परेशान पिता ने किया सुसाइड

-

बेटे की बीमारी को लेकर परेशान था, घर लौटने पर पत्नी को फंदे से लटका मिला शव


झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र के चितगुवा गांव में मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।

मृतक की पहचान राम प्रकाश पुत्र हल्कू के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे कालीचरण ने बताया कि राम प्रकाश आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और उन पर कुछ कर्ज भी था। उनका बेटा पवन बीमार था, जिसका इलाज ग्वालियर में चल रहा था।

घटना के समय राम प्रकाश का बेटा पवन अपनी पत्नी के साथ इलाज के लिए ग्वालियर गया हुआ था। मंगलवार दोपहर जब राम प्रकाश की पत्नी बकरियां चराने गई थीं, तब उन्होंने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर कमरे में चौखट से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के घर लौटने पर उन्हें घटना का पता चला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दूसरे गेट में लगी ईंटें हटाकर अंदर से बंद दरवाजा खोला और शव को फंदे से नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए।

प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है जिसकी जांच आरंभ कर दी गई है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts