Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशविवाहिता ससुराल छोड़ प्रेमी संग भागी, इंस्टाग्राम पर दोनों मिले

विवाहिता ससुराल छोड़ प्रेमी संग भागी, इंस्टाग्राम पर दोनों मिले

-

– थाने पहुंचकर मिली दोनों परिवारों की रजामंदी।

मऊ। कोपागंज थाने में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्रेमी जोड़ा खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस भी मामले को लेकर हरकत में आ गई और दोनों से पूछताछ शुरू की। प्रेमिका खुरैसा की शादी कुछ समय पहले घरवालों ने दूसरी जगह करा दी थी। लेकिन वह पहले से ही सरवां मोड़ निवासी आकाश से प्यार करती थी। जाति और समाज की दीवारों ने दोनों को अलग कर दिया—लड़की मुस्लिम समाज से और लड़का हिंदू समाज से था।

प्रेमी आकाश ने बताया कि वह पिछले 5 साल से खुरैसा से प्यार करता है। प्रेमिका ससुराल से भागकर उसके साथ चली गई थी। दोनों करीब 8 दिनों तक पानीपत जिले में साथ रहे। इसके बाद दोनों थाने पहुंचे और कहा कि अब उनके परिवार भी इस रिश्ते के लिए तैयार हैं।

सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य अखिलेश राजभर भी थाने पहुंचे। उन्होंने दोनों परिवारों और लड़की के पति से बातचीत की। बातचीत के बाद सभी ने इस रिश्ते पर सहमति जताई। अब प्रेमी जोड़ा साथ रहने के लिए आजाद है और परिवार भी उनके फैसले से खुश है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts