spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeGhaziabadविवाहिता ने पति की जीभ काटकर कर दी अलग, गुस्साए पड़ोसियों ने...

विवाहिता ने पति की जीभ काटकर कर दी अलग, गुस्साए पड़ोसियों ने महिला को पीटकर कमरे में किया बंद

-

दस महीने पहले हुई शादी, पड़ोसियों ने महिला को जमकर पीटकर कमरे में बंद किया।

गाजियाबाद। मोदीनगर में विवाहिता ने अपने पति की चाकू से जीभ काटकर अलग कर दी। जिसके बाद युवक को मोदीनगर के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मेरठ के सुभारती में अस्पताल में रेफर किया है। जहां युवक बोलने की स्थिति में नहीं है। मंगलवार सुबह घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। युवक की मां ने बताया कि मेरे बेटे और पुत्रवधू में रात में 11 बजे के बाद झगड़ा हो रहा था।

 

 

मोदीनगर के संजयपुरी निवासी विपिन (26 साल) की शादी मार्च 2025 में मेरठ के मलियाना निवासी ईशा के साथ हुई थी। परिवार में युवक और इसकी पत्नी के अलावा मां गीता रहती हैं। युवक मोदीनगर में एक फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करता है।

मां गीता ने बताया कि सोमवार रात बेटे विपिन की पत्नी ईशा ने खाना बनाया। मैं खाना खाकर अपने कमरे में चली गई, जबकि बेटा और उसकी बहू ऊपर के कमरे में थे। इस बीच दोनों में खाना बनाने को लेकर झगड़ा होने लगा। रात के 11 बजे के बाद यह विवाद हुआ। जिसके बाद ईशा विपिन से लड़ने लगी। मैंने सोचा कि बेटा और बहू हैं, आपस में निपट जाएगा।

रात के करीब एक बजे पत्नी ने रसोई से चाकू लाकर पति विपिन की जीभ काट दी। जिसके बाद जीभ को बेट पर फेंक दिया। जिसके बाद विपिन रोते हुए मां के पास पहुंचा, मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को जगाया। पहले युवक को मोदीनगर के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया, उसके बाद डॉक्टरों ने मेरठ के सुभारती में रेफर कर दिया। युवक बोल नहीं पा रहा है, डॉक्टरों ने बताया कि आॅपरेशन के बाद ही कुछ आगे की स्थिति बताई जा सकती है। युवक की कटी हुई जीभ भी परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे।

मंगलवार सुबह जब आसपास के लोगों को घटना का पता चला तो भीड़ लग गई। सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। घटना के बाद विपिन की पत्नी ईशा ने कमरे में बंद कर लिया था। आज भीड़ ने बाहर निकालकर उसे खूब मारा पीटा। इसकी वीडियो भी सामने आई है। ईशा के मायके पक्ष के एक व्यक्ति को भी खूब पीटा गया है।

एसएचओ मोदीनगर आनंद प्रकाश का कहना कि पूरे मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई करेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts