Homeउत्तर प्रदेशMeerutकंगना रनौत की गिरफ्तारी की मांग

कंगना रनौत की गिरफ्तारी की मांग

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ: बुधवार को भाकियू (किसान क्रान्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन मलिक कई कार्यकर्ता के साथ कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष से सांसद कंगना रनौत पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति राष्ट्रीय अध्य्क्ष विपिन मालिक ने थानाध्यक्ष से कहा कि सांसद कंगना रानौत ने दिल्ली धरने के दौरान पहले भी किसानों की माता-बहनों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। उस समय भी किसानों को काफी गहरा आघात पहुंचा था। अब दोबारा एक टीवी साक्षात्कार में किसानों को दुष्कर्मी व हत्यारा कहकर पूरे देश के किसानों के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। इससे पूरे देश के किसानों के आत्मसम्मान को काफी क्षति हुई है। उन्होंने मांग की कि पूरे देश के किसानो के हक में 100 करोड़ मुआवजा दिलाया जाए और कंगना रानौत द्वारा माफी मांगी जाये। यहीं भी कहा कि कंगना रानौत संसद में पहुंचने के बाद भी किसानों के लिए बार-बार अभद्र भाषा का प्रयोग करतीं है।

 

कंगना रानौत को भाजपा द्वारा सांसद के पद से जल्द-जल्द निष्कासित किया जाना अति आवश्यक है, जिससे कि किसानों के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी को दोबारा प्रयोग न किया जा सके। भाकियू (किसान क्रान्ति) के राष्टीय अध्यक्ष ने थानाध्यक्ष से मांग की कि संसद कंगना रानौत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts