Friday, April 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमणिपुर हिंसा डबल इंजन सरकार की विफलता: अखिलेश यादव

मणिपुर हिंसा डबल इंजन सरकार की विफलता: अखिलेश यादव

मणिपुर हिंसा डबल इंजन सरकार की विफलता: अखिलेश यादव


शारदा न्यूज़, संवाददाता।


 

मेरठ पहुंचे अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन पर व्यंग करते हुए कहा भाजपा नहीं चाहती कि इंडिया जीते।

 

सरूरपुर (मेरठ)।  बुधवार को सरूरपुर के गांव पांचली बुजुर्ग में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री फारुख हसन की बहन की शादी में पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया।

 

 

इस मौके पर सपा अध्यक्ष मंच साझा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार जो इंडिया गठबंधन बना है,वो भारी जीत दर्ज करेगा। इस दौरान उन्होंने गठबंधन के नाम को लेकर व्यंग करते हुए कहा की भाजपा ही नहीं चाहती कि इंडिया जीते। इस दौरान उन्होंने मणिपुर हिंसा को लेकर जमकर सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि मणिपुर में भाजपा की डबल इंजन की सरकार इसके बावजूद भाजपा हिंसा को नहीं रोक पा रही है। वहीं, इस दौरान कार्यकर्ताओं के मंच पर चढ़ने को लेकर जमकर धक्का-मुक्की हुई।

इसके बाद सपा प्रमुख गांव राली चौहान, के लिए निकल गए।

 

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1684147815445057536?s=20

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments