– पुलिस ने 25 हजार के इनामी स्मैक तस्कर कौशर को पकड़ा।
– बरामद हुई 1 किलो 27 ग्राम स्मैक, कीमत 2 करोड़ से अधिक।
सहारनपुर। नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक कारोबार के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 1 किलो 27 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ पांच लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपित के पास से दो मोबाइल फोन और 2600 रुयये की नकदी भी बरामद की है।


