HomeCRIME NEWSविपिन हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विपिन हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

-

  • विपिन हत्याकांड में मुख्य आरोपी अरविंद भाटी को बहसूमा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में हुए विपिन हत्याकांड में मुख्य आरोपी अरविंद भाटी को बहसूमा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही थी।

बता दे कि अकबरपुर सादात गांव में विपिन पुत्र ऋषिपाल का छोटे भाई अरविंद से जमीन का विवाद चल रहा था। जिसको लेकर आए दिन घर में विवाद रहता था‌।

मृतक के साले रवि ने बताया था कि बीते शुक्रवार की सुबह जमीन को लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ इसके बाद अरविंद ने विपिन को गोली मार दी थी। घटना के बाद से अरविंद फरार चल रहा था। मृतक के साले रवि ने मृतक के भाई अरविंद, पिंकी, किरणवती और ऋषिपाल के खिलाफ बहसूमा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किरणमती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। बाकी आरोपी फरार चल रहे थे।

सोमवार को बहसूमा पुलिस ने मुख्य आरोपी अरविंद भाटी को मुखबिर की सूचना पर झुनझुनी नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया था। जिससे बहसूमा पुलिस पूछताछ कर रही थी। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 12 बोर व एक खोखा और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद कर लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि वैधानिक कार्यवाही कर रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts