spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsमहराजगंज: निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, सात मजदूर दबे, हालत गंभीर

महराजगंज: निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, सात मजदूर दबे, हालत गंभीर

-

– सभी की हालत गंभीर; गोरखपुर रेफर।


महराजगंज। फरेंदा कस्बे में निमार्णाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे में कई मजदूर मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालने में मदद की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। सभी घायलों को फरेंदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात 12 बजे पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर गांव में ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा था। जिसमें कंक्रीट की ढलाई हो रही थी। तभी अचानक से काम कर रहे मजदूरों के ऊपर ब्रिज गिर गया।

घायलों की पहचान हाथरस जिले के अनिल और योगेश, बदायूं के रिंकू, लोनी और धर्मपाल तथा बांदा जिले के बालकृष्ण के रूप में हुई है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में होने के बाद डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सभी मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे, तभी यह हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि पुल का निर्माण कार्य पीएनसी नामक कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जा रहा था। हादसे के कारणों का अब तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है, लेकिन निर्माण में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुरन्दरपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही उच्च अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी टीम से जांच कराने की बात कही जा रही है। यह घटना निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा था। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। महराजगंज प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। यातायात को नियंत्रित किया गया है। स्थानीय लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। वे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल पर भीड़ न लगाएं। बचाव कार्य में सहयोग करें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts