HomeAccident Newsमैजिक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

-

बाइक खड़ी करके दोनों आपस में बात कर रहे थे, टकराने के बाद उछलकर दूर गिरे


वाराणसी। शनिवार की रात करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार मैजिक ने बुलेट में टक्कर मार दी। इससे बुलेट के पास खड़े 3 युवक उछलकर 4 से 5 मीटर दूर जा गिरे। तीनों घायल हो गए। बुलेट भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही राजातालाब पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए हाईवे स्थित हेरिटेज अस्पताल पहुंचाया।

वहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। तीनों युवक आपस में दोस्त थे। घटना राजा तालाब क्षेत्र की है। राजातालाब के बीरभानपुर निवासी जमाल (26) और शाहिद (20) आपस में दोस्त थे। वह दोनों शुक्रवार की रात बुलेट पर सवार होकर राजा तलाब की ओर जा रहे थे। जमाल के चाचा जहांगीर ने बताया कि रास्ते में बीरभानपुर-ओदार गांव के सामने पेट्रोल पंप के पास अपने मित्र आमीन को देखकर रुक गए। इसी दौरान जंसा की ओर से तेज रफ्तार मालवाहक मैजिक उधर आया और खड़ी बाइक में टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक उछल गई और तीनों युवक उसकी टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से मैजिक वाहन और उसके ड्राइवर को कब्जे में ले लिया है। दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में मातम पसरा है। बड़ी संख्या में लोग मृतकों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जमाल के चाचा जहांगीर ने ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts