spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमध्य प्रदेशBhopalमध्य प्रदेश: भोपाल में गरजे पीएम मोदी, बोले...

मध्य प्रदेश: भोपाल में गरजे पीएम मोदी, बोले…

-

  • कांग्रेस का ठेका अब कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है: पीएम मोदी 
  • कांग्रेस जमीन पर भी खोखली हो रही है: पीएम मोदी 

शारदा न्यूज़, समाचार डेस्क |

मध्य प्रदेश: आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान में पहुंचे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंबूरी मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

video-

 

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ को संबोधित किया।

 

 

इस दौरान भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान थी कुनीति, कुशासन और करोड़ों का भष्टाचार। आजादी के बाद मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा लेकिन कांग्रेस ने साधन-संपन्न मध्य प्रदेश को बिमारू बना दिया।”

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा “भाजपा ने अपने हर कार्यकाल में मध्य प्रदेश को नई ऊर्जा के साथ नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया है और इसलिए यहां के युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है। उन्होंने चारों तरफ से विकास करता मध्य प्रदेश ही देखा है…”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “मध्य प्रदेश में आने वाले चुनाव बहुत अहम हैं…इतने महत्वपूर्ण समय में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा।”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “कांग्रेस आज भी उसी पुराने ढर्रे और पुरानी मानसिकता पर चल रही है। चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए इनके नेताओं के लिए गरीब का जीवन माएने नहीं रखता है, कांग्रेस के लिए गरीब किसान का खेत फोटो सेशन का मैदान है। इन्होंने अतीत में भी यही काम किया और आज भी यह कर रहे हैं।”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “कांग्रेस और उसका घमंडिया गठबंधन हमारी विरातस और सनातन को समाप्त करना चाहता है। ऐसे दलों से मध्य प्रदेश को बहुत सावधान रहना होगा…कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, अब दिवालिया हुई और अब कांग्रेस ने अपना ठेका दूसरों को दे दिया है…कांग्रेस का ठेका अब कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है…कांग्रेस जमीन पर भी खोखली हो रही है।”

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts