Homeउत्तर प्रदेशLucknowलखनऊ: छोटा और बड़ा इमामबाड़ा 11 मार्च को बंद रहेंगे

लखनऊ: छोटा और बड़ा इमामबाड़ा 11 मार्च को बंद रहेंगे

-

– रमजान के चलते फैसला, पर्यटकों के लिए बंद किए गए गेट।

लखनऊ। 11 मार्च को बड़ा इमामबाड़ा समेत कई ऐतिहासिक इमारतें बंद रहेगी। हुसैनाबाद ट्रस्ट की ओर से नोटिस जारी करके रमजान की इस रूटीन बंदी की सूचना दी गई है। इसमें लिखा है- ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति का दीदार करने वाले पर्यटकों के 11 मार्च, 2026 को शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारक आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। 12 मार्च से ये स्मारक दोबारा अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे।

 

 

हुसैनाबाद एवं सम्बद्ध ट्रस्ट की ओर से जारी किए गए नोटिस में बताया गया कि 21 रमजानुल मुबारक (1447 हिजरी) जो 11 मार्च को पड़ रहा है। इस खास अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन होते हैं। लोगों की भीड़ और संवेदनशीलता को देखते हुए बंद करने का निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार, बड़ा इमामबाड़ा के साथ भूलभुलैया, बावली, शाही हम्माम, छोटा इमामबाड़ा और पिक्चर गैलरी बंद रहेगी।

21 रमजान का दिन शिया समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और शोक का दिन होता है। इस दिन हजरत अली की शहादत हुई थी। उन्हीं की याद में पुराने लखनऊ में विशाल जुलूस निकाले जाते हैं और मजलिसों का आयोजन होता है। सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए हर साल इन ऐतिहासिक स्मारकों को बंद रखा जाता है। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले ही सूचना जारी कर दी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts